फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak tells Modi's statement false on surgical strike

पाक ने पीएम मोदी के बयान को बताया झूठा, सर्जिकल स्ट्राइक को ठहराया निराधार

Thu, 19 Apr 2018 06:05 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
Pak tells Modi's statement false on surgical strike

सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे को झूठा और आधारहीन बताते हुए पाकिस्तान ने एक बार फिर से खारिज कर दिया है। 2016 में एलओसी पर की गई इस कार्रवाई के बारे में पाक ने कहा कि एक झूठ को बार-बार बोलने से वह सच नहीं बन जाता है। लंदन में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘भारत की बात, सबके साथ’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


कहा- एक झूठ बार-बार बोलने से सच नहीं बन जाता

मोदी ने कहा था, मैंने कहा कि भारत को जानने से पहले हमें फोन करके पाकिस्तान को बता देना चाहिए। हम उन्हें सुबह के 11 बजे से ही कॉल कर रहे थे लेकिन वे फोन पर आने से डर रहे थे। दोपहर के 12 बजे हम उनसे बात कर सके और फिर हमने भारतीय मीडिया को इसकी जानकारी दी। मोदी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पाक विदेश विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने कहा कि भारत द्वारा किया गया सर्जिकल स्ट्राइक का दावा झूठा और आधारहीन है। किसी झूठ को बार-बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता है।
विज्ञापन

 
मोदी ने यह भी कहा था कि पाकिस्तान आतंकवाद का निर्यात करता है। इस पर फैजल ने दावा किया कि ऐसा नहीं है बल्कि इसके उलट भारत पाकिस्तान में आतंकियों का समर्थन करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव भारत द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का सुबूत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि भारत लगातार कहता रहा है कि जाधव का ईरान से अपहरण किया गया था। नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद जाधव का वहां पर कारोबार है। वहीं जाधव मामले में पाक अंतरराष्ट्रीय अदालत में मुंह की खा चुका है जहां पर भारत की याचिका पर जाधव की फांसी पर रोक लग चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed