फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pak takes u turn, saudi will not be the third partner of cpec

पाक ने मारी पलटी, कहा- सऊदी नहीं होगा सीपीईसी का तीसरा भागीदार

Wed, 03 Oct 2018 08:52 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Wed, 03 Oct 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
pak takes u turn, saudi will not be the third partner of cpec
Imran Khan

पाकिस्तान की सरकार ने ऐलान किया है कि सऊदी अरब अब 50 अरब डॉलर की लागत वाले चीन-पाक आर्थिक गालियारे (सीपीईसी) का हिस्सा नहीं होगा। गौर करने वाली बात है कि सीपीईसी में सऊदी अरब के तीसरे ‘रणनीतिक भागीदार’ होने की घोषणा के कुछ ही दिन बाद पाकिस्तान ने यह यू-टर्न लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि सीपीईसी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की महत्वाकांक्षी ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ (बीआरआई) परियोजना का अहम हिस्सा है। चीन इसके तहत विभिन्न ढांचागत परियोजनाओं का वित्त पोषण करके दुनिया में अपना दबदबा कायम करना चाहता है। 
विज्ञापन


अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के योजना एवं विकास मंत्री खुसरो बख्तियार ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि सऊदी अरब का प्रस्तावित निवेश एक अलग द्विपक्षीय संधि के तहत होगा। सीपीईसी को लेकर चीन व पाकिस्तान के बीच करार की द्विपक्षीय रूपरेखा है और सऊदी अरब इसमें तृतीय पक्ष निवेशक की हैसियत से भागीदार नहीं बन रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री इमरान खान के सऊदी अरब के दौरे से लौटने के बाद पाकिस्तानी सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने पिछले महीने कहा था कि सऊदी अरब सीपीईसी का तीसरा ‘रणनीतिक भागीदार’ है। गौरतलब है कि जब बख्तियार सीपीईसी में सऊदी की भागीदारी न होने को लेकर बयान दे रहे थे, तब फवाद चौधरी उनकी बगल में बैठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed