{"_id":"778f6cad28c104ff5344ca710b6ff878","slug":"pak-take-action-on-militant-group-karry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैरी ने पाकिस्तान को घर में ही दिखाया 'आईना'","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
कैरी ने पाकिस्तान को घर में ही दिखाया 'आईना'
Updated Tue, 13 Jan 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा है कि पाकिस्तान को उन चरमपंथी गुटों का मुक़ाबला करना होगा जिनसे अफ़ग़ानिस्तान, भारत और अमरीका के हितों को ख़तरा है। केरी भारत में वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में शामिल होने के बाद पाकिस्तान के दौरे पर हैं।
विज्ञापन
केरी ने मंगलवार को इस्लामाबाद में एक प्रेस वार्ता में कहा, "पाकिस्तानी और अफ़ग़ान तालिबान, हक़्क़ानी नेटवर्क, लश्करे-तैबा और दूसरे समूहों से पाकिस्तान, उसके पड़ोसियों और अमरीका को ख़तरा है।"
विज्ञापन
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार केरी ने कहा कि पाकिस्तान को उन सभी चरमपंथी समहूों को निशाना बनाना होगा जिनसे इलाक़े की सुरक्षा को ख़तरा है। केरी ने कहा, "यह सबकी ज़िम्मेदारी है कि ये समूह अपनी जड़ न जमा सकें और इन्हें अतीत का भूला दिया जाने लायक़ हिस्सा बना दिया जाए।
विज्ञापन
यह कठिन काम है और अभी इसे पूरा किया जाना बाक़ी है।" प्रेस वार्ता में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अज़ीज़ ने कहा, "पाकिस्तान सभी चरमपंथी समूहों के ख़िलाफ़ किसी भेदभाव के बग़ैर कार्रवाई करेगा।" केरी ने पेशावर में मारे गए बच्चों के परिवार वालों से सहानुभूति भी व्यक्त की।