{"_id":"5bd0bb39bdec22695f5f2c7e","slug":"pak-supreme-court-issued-notice-against-nawaz-sharif-and-his-daughter-maryam-sharif","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सुप्रीम कोर्ट ने नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम के खिलाफ जारी किया नोटिस","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक सुप्रीम कोर्ट ने नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम के खिलाफ जारी किया नोटिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज को भ्रष्टाचार के एक मामले में बरी किए जाने के फैसले को देश की शीर्ष भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी द्वारा चुनौती देने के बाद पाक सुप्रीम कोर्ट ने दोनों को बुधवार को नोटिस जारी किए।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार ने मंगलवार को अपनी अगुवाई में तीन सदस्यीय पीठ का गठन किया जो इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के 19 सितंबर के आदेश को चुनौती देने वाली राष्ट्रीय जवाबदेही अदालत की याचिका पर सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में एवनफील्ड भ्रष्टाचार मामले में शरीफ, उनकी बेटी मरियम और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मोहम्मद सफदर की जेल की सजा रद्द कर दी थी। उर्दू भाषा के चैनल समा टीवी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि न्यायमूर्ति निसार की अगुवाई वाली पीठ ने शरीफ और उनकी बेटी को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन