{"_id":"5a64e5404f1c1ba3268b5a0c","slug":"pak-summoned-indian-diplomat-for-firing-on-border-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने LoC पर गोलीबारी के लिए भारतीय राजनयिक को तलब किया","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक ने LoC पर गोलीबारी के लिए भारतीय राजनयिक को तलब किया
एजेंसी, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Updated Mon, 22 Jan 2018 04:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर भारतीय सैनिकों की ओर से कथित तौर पर ‘बिना उकसावे वाली गोलीबारी’ को लेकर पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन रविवार को भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया। वर्तमान में चल रहे संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है। पाक ने सोमवार से अब तक पांचवीं बार भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया।
विज्ञापन
पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान के दक्षिण एशिया एवं दक्षेस मामलों के महानिदेशक मोहम्मद फैसल ने सिंह को तलब किया। उन्होंने भारत की ओर से बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन की निंदा की। कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि भारतीय बलों की ओर से 20 और 21 जनवरी को हालिया संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत की 18 चौकियों की ओर से निकियल सेक्टर में मोर्टार और भारी हथियारों से ‘बिना उकसावे के गोलीबारी’ की गई। विदेश कार्यालय के मुताबिक गोलीबारी में 33 वर्षीय एक पुरुष और 25 वर्षीय एक महिला मारी गई। वहीं, एक महिला और एक लड़की जख्मी हो गए।
विज्ञापन