फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak slams India on Kashmir killings

पाकिस्तान ने फिर अलापा बेतुका राग, कहा-कश्मीर में हो रहा नस्लीय सफाया 

Thu, 19 Jan 2017 09:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Jan 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
Pak slams India on Kashmir killings
पाकिस्तान - फोटो : social media

आतंकी संगठनों को संरक्षण और पड़ोसी देशों में आतंकवाद फैलाने वाले पाकिस्तान ने एक बार फिर उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत चरितार्थ की है। पाकिस्तान ने भारत के ऊपर जम्मू कश्मीर में मुस्लिमों के नस्लीय सफाया करने का आरोप मढ़ा है।

विज्ञापन


उसके विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि जम्मू क्षेत्र में हिंदु आतंकवादी संगठन कश्मीरी मुस्लिमों की हत्या कर रहे हैं और भारत की सरकार इन संगठनों को सहायता दे रही है।
विज्ञापन


मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा कि सुरक्षाबल फर्जी मुठभेड़ों में कश्मीरियों को मार रहे हैं। उन्होंने कहा, कई सारे कश्मीरी फर्जी मुठभेड़ों, घर पर छापेमारी और न्यायिक हिरासत में मारे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीरी मुस्लिमों का जबरन पलायन कराया जा रहा 

Pak slams India on Kashmir killings
सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक - फोटो : PTI

हम कश्मीरियों की लगातार हत्या की निंदा करते हैं। जम्मू क्षेत्र में हिंदु आतंकवादी संगठन और सशस्त्र गांव समितियां कश्मीरी मुस्लिमों का नस्लीय सफाया कर रही हैं। जकारिया ने आरोप लगाया है कि 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद सरकारी समर्थन से हिंदु आतंकवादी संगठन काफी सशक्त हो गए हैं।

इसके कारण कश्मीरी मुस्लिमों का जबरन पलायन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लंघन के प्रति हमेशा विश्व को जागरूक किया है।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग लेने गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ विभिन्न नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकातों में भी भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा कश्मीरियों के मानवाधिकार हनन का मामला उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed