फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak releases 100 Indian fishermen, 260 more prisoners will be released

पाक ने 100 भारतीय मछुआरों को रिहा किया, 260 और कैदी छोड़े जाएंगे

Mon, 08 Apr 2019 10:04 AM IST
अल्पना शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अल्पना शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
Pak releases 100 Indian fishermen, 260 more prisoners will be released
सांकेतिक तस्वीर

पुलवामा हमले के बाद उपजे तनाव के बीच पाकिस्तान ने रविवार को 100 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, कड़ी सुरक्षा के बीच मछुआरों को कराची कैंट रेलवे स्टेशन से अल्लमा इकबाल एक्सप्रेस से लाहौर भेजा जाएगा। लाहौर से इन मछुआरों को वाघा बॉर्डर भेजा जाएगा, जहां उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। बीते शुक्रवार को पाकिस्तान ने 360 भारतीय कैदियों को चार चरणों में रिहा करने का ऐलान किया था, जिनमें से ज्यादातर मछुआरे हैं। 

विज्ञापन


इन मछुआरों को पाकिस्तान की जल सीमा में घुसने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमाओं को उल्लंघन पर गिरफ्तार किया गया था। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने रविवार को कहा कि सोमवार को मछुआरों को भारत को सौंपा जाएगा। दूसरे चरण में 15 अप्रैल को अन्य 100 मछुआरों को रिहा किया जाएगा।  
विज्ञापन




22 अप्रैल को 100 और 29 अप्रैल को बाकी बचे 60 कैदी रिहा किए जाएंगे। हम सद्भावना भाव से हमने यह फैसला किया है, उम्मीद है भारत की ओर से भी इसी तरह का व्यवहार करेगा। मौजूदा समय में 347 पाकिस्तानी कैदी भारतीय जेलों में बंद हैं, जबकि 537 भारतीय कैदी पाकिस्तान में हैं। पाकिस्तान 360 कैदियों को रिहा करेगा, जिनमें से 355 मछुआरे और पांच भारतीय नागरिक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed