फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak probing 26/11 suspect over financial assistance to LeT men

मुंबई हमले के आतंकियों को आर्थिक मदद देने वाले की जांच कर रहा पाक

Sat, 20 Aug 2016 03:06 AM IST
एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर Updated Sat, 20 Aug 2016 03:06 AM IST
विज्ञापन
Pak probing 26/11 suspect over financial assistance to LeT men
- फोटो : getty
पाकिस्तान 26/11 मुंबई हमले को अंजाम देने वाले लश्कर-ए-ताइबा के आतंकियों को आर्थिक मदद पहुंचाने वाले संदिग्ध सुफियान जफर की जांच कर रहा है। हाल ही में फेडरल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) ने जफर को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को एफआईए के विशेष अभियोजक चौधरी अजहर ने बताया कि मुंबई हमले के आतंकियों को आर्थिक मदद पहुंचाने में जफर की भूमिका की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जफर मुंबई हमले के बाद से फरार चल रहा था, जिसके चलते उसको भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया था। वह पाक के पंजाब के गुजरावाला जिले का रहने वाला है। 
विज्ञापन


मुंबई आतंकी हमले मामले में जफर समेत 21 आतंकी फरार चल रहे थे, जबकि जकीउर रहमान लखवी समेत सात आतंकियों के खिलाफ पाक में मुकदमा चल रहा है। एफआईए ने बताया कि जांच होने के बाद जफर को मुंबई हमले मामले में आरोपी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed