फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pak president mamnoon hussian remembered agra

पाक राष्ट्रपति के दिल में है आगरा

Thu, 01 Aug 2013 04:19 PM IST
Updated Thu, 01 Aug 2013 04:19 PM IST
विज्ञापन
pak president mamnoon hussian remembered agra

पाकिस्तान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ममनून हुसैन आगरा का नाम आते ही जज्बाती हो जाते हैं। हों भी क्यों न, इस शहर से उनका पुराना रिश्ता रहा है।

विज्ञापन


जैसा कि वे खुद कहते हैं- हर इंसान जहां पैदा होता है या जहां उसकी पढ़ाई होती है, वहां से उसका जज्बाती लगाव होता है।

बीबीसी के साथ विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वे भारत के साथ रिश्ते बेहतर करने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा, "अगर मुझे मौका मिला, तो मैं अपनी ओर से भरपूर कोशिश करूंगा। मेरी पैदाइश आगरा से है, मैं वहां से आया था, तो शायद मुझे इसमें शामिल भी किया जाए।"
विज्ञापन


ममनून हुसैन पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। सितंबर में आसिफ अली जरदारी के पद छोड़ने के बाद ममनून हुसैन राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

73 वर्षीय ममनून हुसैन पेशे से कपड़ा कारोबारी हैं और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ के करीबी रहे हैं। उनका जन्म भारत के ऐतिहासिक शहर आगरा में हुआ था और विभाजन के बाद वे पाकिस्तान चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममनून हुसैन कहते हैं कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने तो पहले ही अपना इरादा स्पष्ट कर दिया है कि वे न सिर्फ हिंदुस्तान बल्कि सभी पड़ोसी देशों के साथ बेहतर रिश्ते चाहते हैं। क्योंकि वे मानते हैं कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते ख़राब करके कोई देश अच्छी तरह से आगे नहीं बढ़ सकता।

यादों का पिटारा
राजनीति के बीच जैसे ही आगरा की बात आई, लगा जैसे उनकी यादों का पिटारा खुल गया हो।

आगरा की यादों में एकाएक खो गए ममनून हुसैन ने बताया, "जब मैं आगरा से पाकिस्तान आया था, तो मेरी उम्र साढ़े आठ साल थी। जाहिर है इंसान जहां पैदा होता है, वहां से उसका जज्बाती लगाव होता है। मेरे जेहन में बचपन की बहुत सी यादें हैं।"


आगरा की बात हो और ताजमहल का जिक्र न आए, ऐसा कैसे हो सकता है। ममनून हुसैन ने बताया कि अक्सर सुबह के वक्त उनके दादा उन्हें बग्घी में बैठाकर ताजमहल की सैर कराने ले जाते थे।

बातों-बातों में उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में आगरा जाने की इच्छा भी जता दी।

उन्होंने कहा, "मेरा ख्वाहिश होगी कि मैं वहां जाऊं। ताजमहल देखने का उत्साह रहता है। मैं जब पहली बार पाकिस्तान से आगरा गया, तो मुझे ऐसा लगा कि जैसे मैं ख्वाब देख रहा हूं, जब मैंने ताजमहल को देखा।"

ममनून हुसैन के जेहन में आगरा के लिए एक खास मकाम है। उनका कहना है कि अगर आगरा के लोग उनके लिए अच्छे जज्बात रखते हैं, तो उन्हें उनका इंतजार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed