फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak poll survey: Imran will be heavy, Challenge in front of Nawaz sharif

पाक चुनाव सर्वे : इमरान पड़ेंगे भारी, नवाज के सामने चुनौती

Tue, 24 Jul 2018 06:01 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Jul 2018 06:01 AM IST
विज्ञापन
Pak poll survey: Imran will be heavy, Challenge in front of Nawaz sharif

दो दिन बाद 25 जुलाई को पाकिस्तान की जनता नई सरकार का चुनाव करेगी। इस वोटिंग में सेना की भूमिका और मीडिया की आजादी पर उठे सवालों के बीच तीन बड़ी एजेंसियों ने चुनाव पूर्व सर्वेक्षण भी किए हैं। इन तीनों सर्वेक्षणों में मुख्य मुकाबला सत्ता से बेदखल हुए पीएम नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन और क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की पार्टी पीटीआई के बीच तय माना जा रहा है। दो सर्वे रिपोर्ट बताती हैं कि यह चुनावी दंगल इमरान खान के पक्ष में जाएगा जबकि तीसरे सर्वेक्षण में दोनों के बीच कड़ी टक्कर बताई गई है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रतिष्ठित अखबार डॉन द्वारा कराए गए ताजा सर्वेक्षण में इमरान की पार्टी को शरीफ के मुकाबले बड़े अंतर से जीतते बताया गया है। इसके मुताबिक इमरान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को 85.45 फीसदी और शरीफ की पीएमएल-एन को 9.43 फीसदी लोगों ने समर्थन दिया है। जबकि पल्स कंसल्टेंट के सर्वे में पीटीआई को 30 फीसदी लोगों ने चुनावी दौड़ में सबसे आगे माना और शरीफ की पार्टी को 27 फीसदी लोगों से ही संतुष्ट रहना पड़ा। गैलप सर्वे में पीटीआई को 25 फीसदी और पीएमएल-एन को 26 फीसदी लोगों ने समर्थन दिया।
विज्ञापन


डॉन के सर्वे में इमरान खान को इस बार देश में प्रधानमंत्री पद का सबसे सशक्त दावेदार माना गया है। चार से नौ जुलाई के बीच कराए गए इस सर्वेक्षण में 18,136 लोगों ने अपनी राय दी। इनमें से इमरान की पीटीआई की तरफ नवाज शरीफ की पार्टी के मुकाबले करीब 76 फीसदी लोगों का ज्यादा रुझान दिखाई दिया। हालांकि 34.27 फीसदी लोगों ने माना कि पाक चुनाव में सेना का दखल है जबकि 28 फीसदी लोगों ने चुनाव में न्यायपालिका के दखल की बात को माना। यह रुझान इमरान के खिलाफ जा सकता है क्योंकि उन्हें सेना का समर्थन मिलने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉन के सर्वे में पूछे गए इस सवाल पर कि आम चुनाव में कौन सी पार्टी बहुमत का आंकड़ा हासिल करेगी? इसके जवाब में 83.07 फीसदी ने पीटीआई के बहुमत हासिल करने की बात कही, जबकि 12.58 प्रतिशत ने पीएमएल-एन को बहुमत मिलने की बात मानी। हालांकि 1.31 फीसद लोगों का अनुमान रहा कि चुनाव में बिलावल भुट्टो की पीपीपी बहुमत के आंकड़े तक पहुंचेगी। 

Pak poll survey: Imran will be heavy, Challenge in front of Nawaz sharif

31.12 फीसदी लोगों ने उठाया चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल
डॉन द्वारा कराए गए ताजा सर्वे में शामिल लोगों से जब आगामी चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल पूछा गया तो 31.12 फीसदी लोगों ने इस पर संदेह जताया। हालांकि इस सवाल पर 41.05 फीसदी लोगों ने माना कि चुनाव निष्पक्ष होंगे। इनके अलावा 27.82 प्रतिशत लोगों ने चुनाव को लेकर अनिश्चितता जताई।

66.73 प्रतिशत लोग करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल
सर्वे में यह पूछने पर कि क्या आप आगामी चुनाव में मतदान करेंगे? इस सवाल पर 66.73 प्रतिशत लोगों का जवाब हां में था, जबकि 11.99 फीसदी लोगों ने कहा कि वे चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं करेंगे। 12.55 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे वोट कर भी सकते हैं और नहीं भी। जबकि 8.73 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हैं।

लाहौर में नवाज के किले में सेंध की तैयारी
पंजाब की 141 सीटों में से 14 लाहौर में हैं। यहां इमरान की पार्टी पीटीआई नवाज के किले में सेंध लगाने की तैयारी में है। यहां लाहौर-9 सीट सबसे अहम है जहां इमरान का मुकाबला पीएमएल-एन नेता और पूर्व रेलवे मंत्री साद रफीक से है। साद ने पिछले चुनाव में इमरान को हराया था। इमरान पिछले तीन चुनावों से पंजाब में जीतने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इमरान इस बार पांच सीटों- लाहौर-9, मियांवाली, बन्नू, कराची पूर्व-2 और इस्लामाबाद-2 सीटों से चुनाव मैदान में हैं। पाकिस्तान का सबसे ज्यादा आबादी वाला प्रांत होने के कारण पंजाब में माना जाता है कि जिसने इस प्रांत को जीत लिया, उसने समझो पूरा पाक जीत लिया। पंजाब में 6.6 करोड़ मतदाता हैं। यहां से पिछले 46 साल में पांच पीएम बने हैं।

सर्वे एजेंसी                   पीटीआई                पीएमएल-एन                पीपीपी
डॉन                            85.45 फीसदी          9.43 फीसदी            5.12 फीसदी
पल्स कंसलटेंट             30 फीसदी                27 फीसदी                17 फीसदी
गैलप                            25 फीसदी             26 फीसदी                16 फीसदी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed