फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pak pm sharif raised the kashmir issue in un.

नवाज शरीफ ने यूएन में उठाया कश्मीर मुद्दा

Sat, 27 Sep 2014 10:12 AM IST
Updated Sat, 27 Sep 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
pak pm sharif raised the kashmir issue in un.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू कश्मीर का मुद्दा उठाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "छह दशक से भी ज्यादा हो गए, जब संयुक्त राष्ट्र ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराने का प्रस्ताव पारित किया था। वहां के लोग अब भी इस वादे के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि "कश्मीर की कई पीढ़ियां कब्जे में रही हैं, उन्हें हिंसा का भी सामना करना पड़ा है और उनके बुनियादी मानवाधिकारों का हनन हुआ है।" उनका इशारा भारत प्रशासित कश्मीर की तरफ था जहां भारी संख्या में भारतीय सेना तैनात है।
विज्ञापन


पाकिस्तान कश्मीर के मुद्दे को अकसर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाया रहा है जबकि भारत इसे दोनों देशों का मुद्दा मानता है।

मोदी देंगे पाकिस्तान को जवाब?

pak pm sharif raised the kashmir issue in un.

भारत ने हाल में पाकिस्तान के साथ विदेश सचिव स्तर की वार्ता को उस समय रद्द कर दिया था जब दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने हुर्रियत नेताओं से मुलाकात की थी।

नवाज शरीफ ने कहा है कि वो भारत और पाकिस्तान के बीच विदेश सचिव स्तरीय बातचीत के रद्द होने से निराश हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सभी मुद्दों को सुलझाने और आर्थिक व व्यापारिक रिश्ते कायम करने के लिए बातचीत को जारी रखने में विश्वास रखता है।

अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed