{"_id":"d57117a0a24bf03eb2a4c13615e1a06c","slug":"pak-pm-nawaz-army-chief-denial-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज का सेना की मध्यस्थता से इंकार","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
नवाज का सेना की मध्यस्थता से इंकार
Updated Fri, 29 Aug 2014 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उन खबरों को गलत बताया है जिनमें कहा गया था कि उन्होंने देश में जारी राजनीतिक संकट सुलझाने के लिए सेनाध्यक्ष रहील शरीफ से दखल देने को कहा था।
विज्ञापन
नवाज शरीफ ने संसद में कहा कि सेना के एक अधिकारी ने उनसे फ़ोन पर पूछा था कि क्या सेनाध्यक्ष को प्रदर्शन कर रहे नेताओं - इमरान ख़ान और ताहिर उल कादरी का बातचीत का आग्रह मंज़ूर कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
नवाज़ शरीफ का कहना था कि अगर दोनों नेता सेनाध्यक्ष से मिलना चाहते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। इमरान खान और क़ादरी ने अपने हजारों समर्थकों के साथ इस्लामाबाद तक मार्च किया था।
विज्ञापन
वे अब भी प्रदर्शन कर रहे हैं और नवाज़ शरीफ़ के इस्तीफ़े और 2013 के चुनावों में कथित धांधली की न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं।
इमरान ख़ान ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। दोनों नेताओं ने गुरुवार को दावा किया था कि गतिरोध दूर करने के लिए सेनाध्यक्ष से मध्यस्थता का अनुरोध खुद प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने किया था।
जनरल रहील शरीफ़ पिछले नौ दिनों में प्रधानमंत्री से तीन मुलाक़ातें कर चुके हैं। उनके बीच शुक्रवार को भी बातचीत होने की संभावना है।