{"_id":"5c60bdfabdec2232285b0d17","slug":"pak-pm-imran-khan-to-meet-imf-chief-for-relief-package-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत पैकेज के लिए दुबई में आईएमएफ चीफ से मिलेंगे पाक प्रधानमंत्री इमरान खान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
राहत पैकेज के लिए दुबई में आईएमएफ चीफ से मिलेंगे पाक प्रधानमंत्री इमरान खान
Mon, 11 Feb 2019 05:42 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 11 Feb 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान को वित्तीय संकट से बाहर निकालने की कोशिशों के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान दुबई में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की चीफ क्रिस्टीन लैगार्ड से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह आईएमएफ चीफ से पाकिस्तान के लिए राहत पैकेज की शर्तों पर चर्चा करेंगे। पाकिस्तान ने आईएमएफ से 8 अरब डालर के राहत पैकेज की मांग की है।
विज्ञापन
इमरान वर्ल्ड गवर्नमेंट शिखर सम्मेलन के सातवें संस्करण में भाग लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक दिन की यात्रा पर गए हैं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने अंग्रेजी डॉन अखबार से कहा कि प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन से इतर दुबई में लैगार्ड से मुलाकात करेंगे। अखबार की रिपोर्ट में एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि लगातार बातचीत के बाद पिछले कुछ सप्ताह में आईएमएफ और पाकिस्तान का रुख संकुचित हुआ है।
विज्ञापन
आईएमएफ पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को सही रास्ते पर लाने के लिए कुछ सुधारात्मक कदम उठाने की शर्त रख रहा है। वह चाहता है कि पाकिस्तान अगले तीन-चार साल में करीब 1,600 से 2,000 अरब रुपये का समायोजन करे। बातचीत में पाकिस्तान के खर्च को लेकर भी रोड़ा अटक रहा है।
विज्ञापन