इस्तीफा दिया तो पाकिस्तान में संकट : नवाज शरीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस्तीफे को मांग को अस्वीकार करते हुए कहा है कि उनके इस्तीफा देने से देश में संकट पैदा हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश मौजूदा स्थिति बर्दाश्त नहीं कर सकता और इससे देश को नुकसान पहुंच सकता है।
प्रधानमंत्री का कहना है कि सरकार इस राजनीतिक मुद्दे को वार्ता के माध्यम से हल करना चाहती है। उनका कहना था, 'सरकार धरना देने वालों के खिलाफ बल प्रयोग नहीं करेगी और सरकार ऐसा करने का सोच भी नहीं सकती।'
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने कहा है कि 'दिल कहता है कि दो दिन में फैसला हो जाएगा। दिल कहता है कि इस सप्ताह अंपायर की उंगली उठ जाएगी।
रेड जोन की सुरक्षा बढ़ी
वहीं पाकिस्तान की संसद में पारित हुए एक प्रस्ताव में उनकी इस मांग को असंवैधानिक बताया गया है।
इस बीच, धरना स्थल से दो किलोमीटर की दूरी पर कैदियों को लाने ले जाने वाली इस्लामाबाद पुलिस की कई गाड़ियां खड़ी कर दी गई हैं।
इस्लामाबाद प्रशासन ने शहर के संवेदनशील स्थानों के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
बीबीसी उर्दू संवाददाता आसिफ फारूकी ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर जाने वाले रास्तों पर कंटेनरों की संख्या बढ़ा दी गई है और ताकि लोग उन्हें फलांग कर आगे ना जा सकें।