फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pak pm advised by aides not to appear in sc

पाक पीएम को सुप्रीम कोर्ट में पेश न होने की सलाह

Sat, 11 Aug 2012 03:10 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2012 03:10 PM IST
विज्ञापन
pak pm advised by aides not to appear in sc
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रजा परवेज अशरफ के सहयोगियों ने उन्हें सलाह दी है कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को फिर से खोलने के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के समन के बावजूद वे अदालत में उपस्थित नहीं हों। अशरफ के सहयोगियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) का मानना है कि प्रधानमंत्री के सुप्रीम कोर्ट में उपस्थित होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इससे उन्हें जजों की तरफ से कोई राहत भी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को प्रधानमंत्री को नोटिस जारी कर 27 अगस्त को अदालत के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया था। प्रधानमंत्री के राजनीतिक मामलों के विशेष सहयोगी फवाद चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री कोई सेक्शन ऑफिसर नहीं हैं कि उन्हें बार-बार शीर्ष अदालत द्वारा समन किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘न्यायाधीशों का मूड देखते हुए हमने प्रधानमंत्री को सुप्रीम कोर्ट में उपस्थित न होने और संसद की गरिमा का सवाल उठाने की सलाह दी है। चौधरी ने आगे कहा कि न्यायपालिका द्वारा संसद को उपहास बनाने से प्रधानमंत्री को बचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की तरह संसद भी अपने अधिकारों की रक्षा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed