फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   PAK-MUMBAI Have asked India to provide more evidence in 26/11 trial: Pak

26/11 मुंबई हमले मामले में पाक ने भारत से और सबूत मांगे

Fri, 01 Jul 2016 02:38 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद/ वाशिंगटन
एजेंसी/ इस्लामाबाद/ वाशिंगटन Updated Fri, 01 Jul 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
PAK-MUMBAI Have asked India to provide more evidence in 26/11 trial: Pak
कहा, अतिरिक्त सबूत उपलब्ध कराने के लिए पाक विदेश सचिव ने भारतीय विदेश सचिव को लिखा पत्र

26/11 मुंबई आतंकी हमले मामले में पाकिस्तान ने भारत से और सबूत मांगे हैं। बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा, ‘हमारे विदेश सचिव ने भारत के विदेश सचिव को पत्र लिखकर अतिरिक्त सबूत उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि मुंबई हमले मामले की सुनवाई जल्द पूरी की जा सके।

विज्ञापन


फिलहाल भारत की ओर से जवाब मिलने का इंतजार किया जा रहा है।’ हालांकि जकारिया ने यह नहीं बताया कि पाक विदेश सचिव ने भारतीय विदेश सचिव को इस संबंध में कब पत्र लिखा।
विज्ञापन


वहीं, भारत का कहना है कि पाक को मामले में पर्याप्त सबूत उपलब्ध करा दिए गए हैं। लिहाजा पाक मामले की सुनवाई जल्द से जल्द पूरी करे। मालूम हो कि पाक में चल रही 26/11 मुंबई हमले मामले की सुनवाई में आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के कमांडर एवं हमले के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी समेत सात आतंकी आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले का मास्टरमाइंट जकीउर रहमान लखवी जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद से अज्ञात स्थान पर छिपकर रह रहा है, जबकि छह अन्य आरोपी अदियाला जेल रावलपिंडी में बंद हैं। उधर, अमेरिका ने आतंकवाद से निपटने में पाकिस्तान की कोशिशों पर चिंता जाहिर की है।

अमेरिका ने कहा कि वह चाहता है कि क्षेत्र में  आतंकवाद से निपटने के लिए भारत समेत सभी देश मिलकर काम करें।

Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed