फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pak mp demands probe into musharraf era nuke proliferation to iran and korea

मुशर्रफ की मुश्किलें बढ़ीं, उत्तर कोरिया को परमाणु तकनीक देने के मामले की जांच की मांग

Sun, 11 Jun 2017 04:48 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Sun, 11 Jun 2017 04:48 AM IST
विज्ञापन
pak mp demands probe into musharraf era nuke proliferation to iran and korea

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सांसद फरहतुल्ला बाबर ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के शासन के दौरान ईरान और उत्तर कोरिया को दी गई परमाणु तकनीक के मामले की पूरी जांच की मांग की है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में परमाणु कार्यक्रम के जनक एक्यू खान को परमाणु प्रसार का जिम्मेदार ठहराया गया, जबकि यह गलत था। उन्होंने पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने की मांग की है। 
विज्ञापन


बाबर ने परमाणु प्रसार मामले की पूरी जांच की मांग करते हुए कहा कि मुशर्रफ ने अपनी पुस्तक ‘इन द लाइन ऑफ फायर’ में स्वीकार किया है कि पाकिस्तान से कई टन परमाणु सामग्री और अन्य सामान ईरान, लीबिया और उत्तर कोरिया तस्करी करके ले जाया गया। जबकि इसके लिए केवल 81 वर्षीय वैज्ञानिक एक्यू खान को दोषी ठहराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तर्क दिया कि बड़ी सेंट्रीफ्यूग मशीनें और अन्य परमाणु सामग्री को बगैर बड़े खिलाड़ियों की सहायता के तस्करी करना एक व्यक्ति के लिए संभव नहीं है। उन्होंने इस घोटाले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed