फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak Model Qandeel baloch selfie with mufti creats tension.

पाकिस्तान की हॉट मॉडल ने शेयर किया मौलवी संग अपना वीडियो

Wed, 22 Jun 2016 02:57 PM IST
बीबीसी न्यूज
बीबीसी न्यूज Updated Wed, 22 Jun 2016 02:57 PM IST
विज्ञापन
Pak Model Qandeel baloch selfie with mufti creats tension.
- फोटो : facebook
पाकिस्तान की मॉडल और एक्टर कंदील बलोच एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उन्होंने एक मुस्लिम धर्मगुरू मुफ्ती अब्दुल कवी के साथ सेल्फी, अपने ट्विटर और फेसबुक पेज पर डालीं जो डालते ही पाकिस्तान में वायरल हो गईं। उसके बाद उन्होंने मुफ्ती साहब के साथ अपना वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
विज्ञापन


इन दिनों रमजान चल रहा है। बलोच और अब्दुल कवी इफ्तार के दौरान एक होटल में मिले। सेल्फी में कंदील और मुफ्ती अब्दुल कवी एक दूसरे के बेहद नजदीक बैठे दिख रहे हैं और कंदील उनकी टोपी पहनकर फोटो ले रही हैं।
विज्ञापन


बाद में मीडिया से बात करते हुए कंदील ने कहा, "मुफ्ती ने मुझसे होटल में मिलने की ख्वाहिश जाहिर की थी और मिलने पर अपने इश्क का इजहार किया।" लेकिन मुफ्ती अब्दुल कवी का कुछ और ही कहना है। उनके मुताबिक कंदील खुद उनसे मिलना चाहती थीं और मिलकर अपने लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इफ्तार के दौरान होटल में मिले बलोच और अब्दुल कवी

Pak Model Qandeel baloch selfie with mufti creats tension.
मुफ्ती साहब ने दावा किया कि कंदील ने उनसे दरख्वास्त की है कि वो उनकी मुलाकात राजनेता और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान से करा दें।

जियो टीवी से बात करते हुए मुफ्ती कवी ने कहा, "मैंने कंदील से कहा कि मैं रमजान के बाद इमरान से इस बारे में बात करूंगा।" लेकिन कंदील ने इस बारे में टीवी चैनल को बताया, "जब मैंने इमरान का नाम लिया तो मुफ्ती साहब बोले कि इमरान को छोड़ो। वो 65 साल के बुज़ुर्गवार हो चले हैं। जबकि मैं तो महज 50 साल का हूं और तुम 25 की। हमारी जोड़ी ज्यादा जमेगी।"

दूसरी ओर मुफ्ती कवी ने कहा कि जब मैं फोन पर किसी और से बात कर रहा था तो कंदील ने चुपके से उनकी टोपी उठा ली। कंदील पहले भी विवाद में रह चुकी हैं।
वो सोशल मीडिया पर खुलेआम इमरान खान और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के प्रति अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं।

इसी साल मार्च में उन्होंने क्रिकेट के वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट से पहले एलान किया था कि अगर पाकिस्तान की टीम भारत को हरा देती है तो वो स्ट्रिप डांस (कपड़े उतार कर डांस) करेंगी। बाद में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया और कंदील की ये ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed