{"_id":"5bd8e298bdec2269b262e9f9","slug":"pak-misdeed-of-15-year-old-sikh-girl-in-nankana-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक : ननकाना साहिब में 15 साल की सिख बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक : ननकाना साहिब में 15 साल की सिख बच्ची से दुष्कर्म
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Oct 2018 04:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक के पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब शहर में एक सिख परिवार की शिकायत पर पुलिस ने उनकी 15 साल की बेटी से दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की है। दुष्कर्म के दो आरोपी बचाव दल-1122 के सदस्य हैं जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सिख बच्ची को शुरूआती जांच के बाद फोरेंसिक परीक्षण के लिए लाहौर की विज्ञान एजेंसी भेज दिया गया है। दुष्कर्म की यह घटना रविवार की है। पीड़ित परिवार हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा से ननकाना साहिब आकर बसा है।
विज्ञापन
परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी मानसिक रूप से अक्षम है। पुलिस ने भी पुष्टि की है कि बच्ची की मानसिक हालत दो माह के बच्चे के समान है। डॉन अखबार ने लाहौर स्थित बचाव दल-1122 मुख्यालय के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म का दावा गलत पाया गया है, लेकिन पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि पूरी जांच रिपोर्ट आने में करीब दो से तीन सप्ताह लग जाएंगे और तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए ट्वीट किया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
यह बचाव दल रोजाना हजारों रोगों को मदद पहुंचाते हैं जिनमें कई लोग मानसिक बीमार भी होते हैं। परिजनों के मुताबिक बच्ची रविवार की रात घर से बाहर निकल गई थी और जब उसकी तलाश की गई तो शहर से थोड़ी दूर सड़क किनारे खड़े बचाव दल क्रमांक 1122 की एंबुलेंस में वह मिली। बच्ची की तलाश करने वालों ने जब एंबुलेंस का दरवाजा खोलने को कहा तो उन्होंने गाड़ी भगा दी। एंबुलेंस कर्मियों ने ननकाना साहिब शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर बच्ची को फेंका और फरार हो गए। बच्ची जिस हालत में मिली उसमें वह बोल तक नहीं सकती थी इसलिए उसका बयान तक दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पुलिस को आरोपियों के बयान पर शक
ननकाना साहिब पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों ने कहा है कि बच्ची गाड़ी से टकरा गई थी, जिसके बाद उन्होंने मेडिकल सहायता के लिए उसे एंबुलेंस में डाला था। पुलिस को इस बयान पर शक है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्ची गाड़ी से कब और कैसे टकराई? उसको क्या चोटें आईं और यदि उसे एंबुलेंस में डाला गया था तो फिर अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया।
तो नौकरी से बर्खास्त करेंगे : विभाग
इस बीच बचाव दल क्रमांक 1122 के प्रवक्ता फारूख अहमद ने बताया है कि विभाग ने शिकायत के तुरंत बाद दोनों आरोपियों को निलंबित कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अहमद के मुताबिक यदि यह भी साबित हो जाता है कि ये दोनों उस बच्ची के साथ दुष्कर्म करना तो दूर ऐसा इरादा भी रखते थे तो उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा।