{"_id":"5c2009dcbdec2256be1edf5e","slug":"pak-military-chief-said-that-pakistan-is-moving-forward-to-be-friends-with-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान के शांति प्रयासों पर बोले पाक सैन्य प्रमुख- भारत से दोस्ती का हाथ बढ़ा रही है सरकार","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
इमरान के शांति प्रयासों पर बोले पाक सैन्य प्रमुख- भारत से दोस्ती का हाथ बढ़ा रही है सरकार
Mon, 24 Dec 2018 03:49 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 24 Dec 2018 03:49 AM IST
विज्ञापन
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान की तरफ से शांति के लिए की जा रही पहल का सेना ने समर्थन किया है। पाकिस्तान सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा है कि नई सरकार काफी संजीदगी से अमन के लिए भारत की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा रही है। जनरल बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान सरकार के इस प्रयास को उसकी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए।
विज्ञापन
नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड में बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान एक अमन पसंद मुल्क है और शांति में विश्वास रखता है। उन्होंने पाकिस्तान और भारत के बीच शांति के प्रयासों के लिए इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार की प्रशंसा की। सेना प्रमुख ने कहा कि अमन का फायदा सभी को मिलता है। उन्होंने कहा कि यह समय आपस में लड़ने की बजाय गरीबी, बीमारी और निरक्षरता से लड़ने का है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के 71 साल के इतिहास में सेना आधे से अधिक समय तक सत्ता में रही है। पाकिस्तान की विदेश नीति के मामले में सेना की भूमिका मजबूत होती है। नियंत्रण रेखा पर तनाव के बावजूद हाल ही में दोनों देश भारतीय सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर गलियारा खोलने पर सहमत हुए थे। इससे भारत-पाकिस्तान के बीच संबंधों में सुधार की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन