{"_id":"5943b1a64f1c1b7f788b49b8","slug":"pak-media-says-icj-rejected-india-plea-in-kulbhushan-jadhav-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक का दावाः जाधव केस में भारत को लगा झटका, ICJ ने रद्द की याचिका दायर करने की अपील","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक का दावाः जाधव केस में भारत को लगा झटका, ICJ ने रद्द की याचिका दायर करने की अपील
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 16 Jun 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने दावा किया कि कुलभूषण जाधव मामले में ICJ ने भारत की अपील को ठुकरा दिया है। भारत ने अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में याचिका दायर करने के लिए 6 महीने का वक्त मांगा था।
विज्ञापन
हालांकि पाक मीडिया और सरकार के इस दावे की नई दिल्ली ने पुष्टि नहीं की है। पाक ने कहा कि आईसीजे ने भारत को 13 सितंबर तक अपनी याचिका दायर करने को कहा है।
विज्ञापन
पाक मीडिया ने सरकार के हवाले से कहा कि आईसीजे इस मामले में अगली सुनवाई जनवरी में करेगा। पाक मीडिया के मुताबिक, आईसीजे ने पाकिस्तान को 13 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल अश्तर औसफ अली ने कहा कि हेग स्थित अदालत के रजिस्ट्रार ने इस्लामाबाद को यह जानकारी उसके दूतावास के जरिए ये सूचना दी है।