फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak Media: India, Pakistan should learn from Korean reconciliation, solve differences

पाक मीडिया की सलाह : कोरियाई देशों की तरह विवाद निपटाएं भारत-पाकिस्तान

Sun, 29 Apr 2018 10:56 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Pak Media: India, Pakistan should learn from Korean reconciliation, solve differences

भारत-पाकिस्तान को कोरियाई देशों के तरह अपने विवादों को हल करना चाहिए। हालात को सामान्य बनाने और शांति स्थापित के लिए प्रयास करने चाहिए, जो इस क्षेत्र के लिए बेहद जरूरी है। पाकिस्तानी अखबार डॉन न्यूज ने अपने संपादकीय में यह सलाह दी है। 

विज्ञापन


हालांकि अखबार ने माना कि भारत-पाकिस्तान के विवाद कोरिया से अलग हैं। अखबार ने लिखा, भारत पाकिस्तान का इतिहास बदला नहीं जा सकता है। फिर भी दोनों देशों के इतिहास और यहां के लोगों के सपनों में समानताएं हैं। दोनों देशों के लोगों में सांस्कृतिक समानताएं भी हैं। 
विज्ञापन


उधर उत्तर-दक्षिण कोरिया दोनों देश इस समझौते पर आए हैं कि एक साल के भीतर कोरियाई उपमहाद्वीप से सभी तरह के न्यूक्लीयर हथियार हटा दिए जाएंगे। साथ ही अमेरिका के साथ बातचीत करते हुए इन दोनों देशों ने करीब 65 सालों से चले आ रहे कोरिया युद्ध को आधिकारिक तौर पर खत्म करने का भी फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर और दक्षिण कोरिया की स्थिति भारत पाकिस्तान जैसी ही रही है। पहले एक शासन के अधीन कई साल बिताने के बाद कोरिया उपमहाद्वीप में भी एक बंटवारे की लकीर खींची गई। कोरिया के दोनों देशों में भी संबंध बहुत खराब रहे हैं। लेकिन अब 'युद्ध नहीं' करने के उनके इस फैसले से भारत-पाकिस्तान को भी सीख लेनी चाहिए और करीब 7 दशकों से चली आ रही इस शीत युद्ध जैसी स्थिति से उबरना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed