फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak ‘laments’ US blocking USD 300 mn military aid

अमेरिका का पाकिस्तान को सैन्य सहायता देने से इंकार

Fri, 26 Aug 2016 03:07 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Fri, 26 Aug 2016 03:07 AM IST
विज्ञापन
Pak ‘laments’ US blocking USD 300 mn military aid

अमेरिका ने पाकिस्तान को हक्कानी नेटवर्क समेत सभी आतंकी समूहों पर ठोस और सशक्त कार्रवाई ना करने पर पाकिस्तान को दी जाने वाली 30 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान के विदेश सचिव अजीज अहमद ने अमेरिकी राजदूत पीटर लेवॉय के साथ हुई मुलाकात में अमेरिका के इस फैसले पर चिंता व्यक्त की है। 

विज्ञापन


अमेरिका के रक्षा सचिव एश्टन कार्टर ने पाकिस्तान के द्वारा इस वर्ष आतंकी समूह हक्कानी नेटवर्क पर संतोषजनक कार्रवाई ना किये जाने पर अमेरिकी संसदीय पुष्टिकरण नही दिया। अमेरिकी संसदीय पुष्टीकरण ना मिल पाने के चलते पेंटागन ने पाकिस्तानी सेना को दिए जाने वाली 30 करोड़ डॉलर की सहायता राशि देने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि हक्कानी समूह एक खूंखार आतंकी संगठन है जिसने 2008 में अफगानिस्तान में भारतीय मिशन पर हमला कर के 58 लोगों की जान ले ली थी। हक्कानी समूह ने अफगानिस्तान में अमेरिका के नेतृत्व वाली नाटो सुरक्षा बल और अफगानिस्तानी सरकार के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध छेड़ रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed