{"_id":"5992a1844f1c1b52368b460e","slug":"pak-is-likely-to-nominate-former-attorney-general-makhdoom-ali-as-an-ad-hoc-judge-in-kulbhushan-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलभूषण मामले में पाक के पूर्व अटॉर्नी जनरल मखदूम अली बन सकते हैं एड हॉक जज ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
कुलभूषण मामले में पाक के पूर्व अटॉर्नी जनरल मखदूम अली बन सकते हैं एड हॉक जज
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
Makhdoom Ali Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान के पूर्व अटॉर्नी जनरल मखदूम अली खान के एड-हॉक जज के तौर पर नियुक्ति की संभावना है। इस मामले की सुनवाई द हेग में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में हो रही है। संघीय सरकार ने इस संबंध में परामर्श शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि अटॉर्नी जनरल के ऑफिस ने सीनियर वकील मखदूम अली खान और जॉर्डन के पूर्व पीएम अवन शवकत अल खासावनेह का नाम PMO को सुझाया था। रिपोर्टस के मुताबिक मखदूम अली इंटरनेशनल मामलों में अनुभव रखते हैं। वो इंटरनेशनल कोर्ट में आठ देशों के अलग अलग मामलों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पाकिस्तान की जेल में कथित जासूसी के आरोप में कैद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधवको पाकिस्तान ने अपराधी करार दिया था। पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि जाधव एक आरोपी है, सैन्य कोर्ट में उनकी दया याचिका दर्ज है जल्द फैसला आएगा।
विज्ञापन