फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak investigator probing PM graft case found dead

पाक प्रधानमंत्री की जांच करने वाला मृत

Sat, 19 Jan 2013 08:13 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 19 Jan 2013 08:13 AM IST
विज्ञापन
Pak investigator probing PM graft case found dead

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राजा परवेज़ अशरफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी को मृत पाया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्टों के अनुसार कामरान फ़ैसल को इस्लामाबाद के सरकारी हॉस्टल के एक कमरे में लटकता हुआ पाया गया, जहां वो रहते थे।

मंगलवार को ही पाकिस्तान की सर्वोच्च अदालत ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री राजा परवेज़ अशरफ़ को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। उन पर 2010 में जल और ऊर्जा मंत्री रहते हुए रिश्वत लेने के आरोप लगे थे, जिनको वो नकारते रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन
पुलिस का कहना है कि वो इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या कामरान ने आत्महत्या की, इसके लिए उनका पोस्टमार्टम भी किया जाएगा।

इस्लामाबाद पुलिस प्रमुख बानी अमीन के कहा, “हम विभिन्न कोण से इस मामले की जांच कर रहे हैं। लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी प्रधानमंत्री राजा अशरफ़ को ऐसे समय में गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं जब सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन भी हुए हैं।

इसके बाद से ही पाकिस्तान में राजनैतिक संकट पैदा हो गया है हालांकि जानकार कहते कि इस बात की संभावना कम ही है कि राजा अशरफ को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed