फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak Interior Minister meets leaders of banned groups

पाक गृहमंत्री ने आतंकी संगठनों के सरगना से मुलाकात की

Sun, 23 Oct 2016 05:12 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Sun, 23 Oct 2016 05:12 AM IST
विज्ञापन
Pak Interior Minister meets leaders of banned groups
S - फोटो : demo
आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का चेहरा एक बार फिर से दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है। पाकिस्तान के गृहमंत्री निसार अली खान ने आतंकी संगठन अहल-ए-सुन्नत वल जमात (एएसडब्ल्यू जे) और हरकत-उल-मुजाहिदीन (एचयूएम) के सरगना से मुलाकात करके यह साबित कर दिया कि वह आतंकवाद का समर्थन करते हैं। इन दोनों आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध भी लगा है। खास बात यह है कि इनमें से एक संगठन के सरगना को अमेरिका ने खूंखार आतंकी घोषित कर रखा है। 
विज्ञापन


यह मुलाकात इस आशंका के बीच हुई है कि ये आतंकी संगठन अगले हफ्ते होने वाले इमरान खान के विरोध मार्च में शामिल हो सकते हैं। दरअसल, इमरान खान भ्रष्टाचार के आरोपों पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बर्खास्तगी की मांग कर रहा है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख इमरान ने धमकी दी है कि वह दो नवंबर को राजधानी इस्लामाबाद में बंद रखेंगे।
विज्ञापन


तालिबान के गॉडफादर माने जाने वाले मौलाना समी-उल-हक ने एलान किया था कि उनकी दिफ्श-ए-पाकिस्तान काउंसिल (डीसीसी) प्रदर्शन में शामिल होगी, जिस वजह से सरकार में खलबली मच गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश में मदरसों को निशाना बना रही है। हक ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को निसार से मुलाकात की थी। उनके प्रतिनिधिमंडल में एएसडब्ल्यूजे के मौलाना मोहम्मद अहमद लुधियानवी और एचयूएम के मौलाना फजल-उल-रहमान खलील सहित अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed