{"_id":"58c5c21f4f1c1b782fdc3f50","slug":"pak-inducts-chinese-built-air-defence-system-to-its-arsena","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने चीन निर्मित हवाई रक्षा प्रणाली को अपनी सेना में किया शामिल","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक ने चीन निर्मित हवाई रक्षा प्रणाली को अपनी सेना में किया शामिल
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Mon, 13 Mar 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान ने अपनी हवाई रक्षा को मजबूत करने और खतरों का मुकाबला करने के लिए रविवार को चीन निर्मित सतह से हवा में मार करने वाली उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणाली को अपने शास्त्रागार में शामिल किया है। पाकिस्तान सेना द्वारा जारी बयान में कहा गया कि पाकिस्तान सेना ने न्यूनतम-से-मध्यम ऊंचाई वायु रक्षा प्रणाली (एलओएमएडीएस) एलवाई 80 को शामिल किया है।
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की मौजूदगी में रावलपिंडी में सेना सभागार द्वारा आयोजित समारोह के दौरान इसे सेना में शामिल किया गया। एलवाई 80 एक चीनी मोबाइल हवाई रक्षा प्रणाली है। इस अवसर पर बाजवा ने कहा कि एलवाई 80 एलओएमएडीएस से हमारी जवाबी क्षमता में बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन