{"_id":"58060c1e4f1c1b9f1b702dec","slug":"pak-girls-liking-this-tea-seller","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉट चायवाले पर फिदा हुईं पाकिस्तानी हसीनाएँ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
हॉट चायवाले पर फिदा हुईं पाकिस्तानी हसीनाएँ
बीबीसी
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
चायवाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में आजकल एक चायवाला ट्रेंड कर रहा है। अगर आप सोच रहे हैं कि इसका भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई ताल्लुक है, तो आप गलतफहमी में है। हाँ, ये जरूर है कि इस चायवाले की तुलना नरेंद्र मोदी से करके पाकिस्तान के लोग चुटकी ले रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल इस चायवाले की तस्वीर सोशल मीडिया पर क्या आई, महिलाओं ने इसे लेकर अपनी दीवानगी जाहिर करना शुरू कर दिया। इस चायवाले के लुक्स को लेकर लोग कमेंट कर रहे हैं और बॉलीवुड स्टार्स से भी तुलना कर रहे हैं। दरअसल @jiah_ali ने इस्लामाबाद के इस चायवाले की तस्वीर पोस्ट की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
नीली आँखों वाले इस चायवाले की तस्वीर पर लोग खूब चुस्की ले रहे हैं। क्या महिलाएँ क्या पुरुष- सबकी इस चायवाले की खूबसूरती पर अपनी-अपनी राय है। किसी को इस चायवाले की तरह अपना पति चाहिए, तो कोई ये कह रहा है कि पाकिस्तान का चायवाला बॉलीवुड के स्टार्स से ज्यादा सेक्सी है।
विज्ञापन