फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak election: crisis of citizenship in front of Hindu women

पाक चुनाव : हिंदू महिलाओं के सामने नागरिकता का संकट

Fri, 20 Jul 2018 06:45 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला Updated Fri, 20 Jul 2018 06:45 AM IST
विज्ञापन
Pak election: crisis of citizenship in front of Hindu women

हाल ही में पाक जनगणना आंकड़ों में अल्पसंख्यकों की बढ़ी हुई आबादी के चलते माना जाने लगा कि हिंदू वोट चुनाव की दिशा तय करेंगे। लेकिन हिंदू आबादी वाले इलाकों में लाखों महिलाओं को पहचान पत्र ही नहीं मिले हैं। इससे उनके सामने नागरिकता का संकट खड़ा हो गया है। अब ये हिंदू महिलाएं न तो मतदान कर पाएंगी और न ही उन्हें कोई अन्य सुविधाएं मिल पाएंगी।

विज्ञापन


एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक पाक चुनाव आयोग का मानना है कि देश में 1.21 करोड़ योग्य महिला मतदाताओं के पास पहचान पत्र ही नहीं हैं। ऐसी महिलाओं का नाम मतदाता सूची में भी शामिल नहीं किया गया है। आयोग के मुताबिक अकेले थरपारकर जिले में ढाई लाख महिला मतदाता हैं जिनमें से दो लाख के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। जिले के नेशनल रजिस्ट्रेशन एंड डाटाबेस अथॉरिटी के अधिकारी प्रकाश नंदानी ने बताया कि पहचान पत्र के बिना महिलाओं को बेनजीर सहायता कार्यक्रम का लाभ तक नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन


चार साल पहले पाक में डिजिटल पहचान पत्र का प्रत्येक नागरिक के पास होना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बिना पाक में कोई भी काम नामुमकिन है लेकिन देश के हिंदू बहुसंख्यक इलाकों में महिलाओं को डिजिटल पहचान पत्र ही नहीं दिए जा रहे हैं। नेशनल रजिस्ट्रेशन एंड डाटाबेस अथॉरिटी के चक्कर लगाने के बावजूद हिंदू महिलाओं को डिजिटल पहचान पत्र जारी नहीं किए गए हैं। ये महिलाएं न तो बैंक में खाता खोल सकती हैं और न ही सरकार से कोई मुआवजा ले सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में दखल कर रही पाक सेना : डॉन सीईओ
वैसे तो पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने वाले चुनावों को लेकर पहले से पाक सेना पर सियासी दखल के आरोप लगते रहे हैं लेकिन इस बार डॉन अखबार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हामिद हारून के उस साक्षात्कार को लेकर चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है जिसमें उन्होंने कहा कि पाक सेना चुनाव में खुलेआम हस्तक्षेप कर रही है।


बीबीसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सेना पूर्व क्रिकेटर इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई का भी समर्थन कर रही है। हालांकि हारून के बयान की पाक में आलोचना भी शुरू हो गई है क्योंकि उनका बयान परोक्ष रूप से पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने में मदद कर रहा है। बता दें कि डॉन को चुनाव पूर्व सेंसरशिप का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed