पाकिस्तान ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' की बात नकारी, कहा- मारे गए दो सैनिक
कश्मीर के उड़ी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले का जवाब भारत ने अपने तरीके से दे दिया है। हालांकि पाकिस्तान सेना ने एक बयान जारी करके कहा है कि कल रात एलओसी पर हुई फायरिंग में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।
ये केवल सीजफायर का उल्लंघन है न की सर्जिकल स्ट्राइक। पाकिस्तान मिलिटरी मीडिया विंग प्रवक्ता असीम बाजवा ने कहा कि भारत की ओर से कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई है।
हां भारत ने क्रॉस बार्डर फायरिंग जरूर की गई है,जोकि आम बात है। पाकिस्तानी सेना ने भी इस फायरिंग का जवाब दायरे में रहकर दिया है।
भ्रम फैला रही भारतीय सेना
आईएसपीआर ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की बात कहकर वह भ्रम फैला रहा है।जानकारों की मानें तो दुनियाभर में अपने आप को अपमानित होने से बचाने के लिए पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक की बात नकार रहा है।
ये कहकर पर अपनी आवाम के सामने युद्ध के मैदान में उतरने से बचना चाहते हैं। सेना की इस कार्रवाई को नकारना उसका झूठ साबित करता है क्योंकि जैसे ही हमले की बात सामने आई थी पाक पीएम ने इसकी निंदा की थी।
वहीं भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि भारत ने एलओसी पार करके आतंकी ठिकानों पर हमले किए हैं और कई आतंकियों को मार गिराया है। डीजीएमओ के मुताबिक ये सभी आतंकी भारत में घुसपैठ करने के लिए एलओसी पर इकट्ठा हुए थे। वे कश्मीर में घुसकर भारत के कई अन्य शहरों में हमला करना चाहते थे।