फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak court sent Shahbaz to remand for 10 days

पाक अदालत ने नवाज शरीफ के छोटे भाई शाहबाज को 10 दिन के रिमांड पर भेजा 

Sun, 07 Oct 2018 04:37 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 04:37 AM IST
विज्ञापन
Pak court sent Shahbaz to remand for 10 days

पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने 14,000 करोड़ रुपए के आवास घोटाला मामले में शनिवार को विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ को 10 दिन की रिमांड लिए देश की शीर्ष भ्रष्टाचार रोधी संस्था के हवाले कर दिया। शरीफ परिवार के लिए यह नया झटका है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने पीएमएल-एन अध्यक्ष को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


एनएबी ने कई अरब रुपये के भ्रष्टाचार मामले में शाहबाज की कथित संलिप्तता की जांच के लिए उनकी 15 दिन की हिरासत मांगी थी। 67 वर्षीय शाहबाज पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (68) के छोटे भाई हैं। तीन मामलों में वह भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष को एनएबी के लाहौर स्थित दफ्तर के अंदर बने उच्च सुरक्षा वाले हवालात में रखा गया है। 
विज्ञापन


भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच एक बख्तरबंद वाहन से वह अदालत पहुंचे थे। पीएमएल-एन के कार्यकर्ता काफी तादाद में अदालत के बाहर जमा हो गए। उन्होंने शरीफ भाइयों से ‘बदला’ लेने के इरादे से की गई इस कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ नारे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed