{"_id":"5b35873e4f1c1bb16e8ba6e1","slug":"pak-court-notices-issued-to-home-ministry-of-india-in-26-11-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक अदालत ने 26\/11 मामले में भारतीय गृह मंत्रालय को जारी किया नोटिस","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक अदालत ने 26/11 मामले में भारतीय गृह मंत्रालय को जारी किया नोटिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 29 Jun 2018 06:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई आतंकी हमले के मामले की सुनवाई कर रही एक पाकिस्तानी अदालत ने गृह मंत्रालय को एक नोटिस जारी करके एक हफ्ते में 24 भारतीय गवाहों को पेश करने पर जवाब दाखिल करने को कहा है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले को 10 साल हो चुके हैं, लेकिन इस मामले में एक भी पाकिस्तानी संदिग्ध को सजा नहीं मिली है। यह दिखाता है कि आतंक को बढ़ावा देने वाले एक देश के लिए यह मामला कभी प्राथमिकता में नहीं रहा।
विज्ञापन
रावलपिंडी के आतंकरोधी अदालत ने अदियाला जेल में बुधवार को सुनवाई की। गृह मंत्रालय को नोटिस जारी करते हुए कहा गया कि वे 5 जुलाई तक भारतीय गवाहों को पेश करने के बारे में जवाब दाखिल करें। इस पर एक वकील ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान में भेजने पर भारत की अनिच्छा के बारे में बताया। अदालत ने मामले को 5 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
वकील के अनुसार, यह मामला अब तब तक आगे नहीं बढ़ सकता जब तक कि भारत सरकार अपने 24 गवाहों को बयान दर्ज कराने के लिए पाकिस्तान न भेजे। वहीं इस संबंध में भारत का कहना है कि उसके द्वारा भेजे गए सुबूतों के आधार पर पहले पाकिस्तान मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के खिलाफ ट्रायल शुरू करे।
विज्ञापन