{"_id":"57f19b1f4f1c1b8c61574f3e","slug":"pak-cinema-hall-owners-temporarily-halt-screening-indian-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी सिनेमा हाल मालिकों ने भारतीय फिल्मों को नहीं दिखाने का किया ऐलान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तानी सिनेमा हाल मालिकों ने भारतीय फिल्मों को नहीं दिखाने का किया ऐलान
एजेंसी, लाहौर
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
film
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के बीच पाकिस्तानी सिनेमा हाल मालिकों ने अस्थायी तौर पर भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग रोक दी है। पाकिस्तानी फिल्म निर्माताओं और प्रदर्शकों ने भी ऐलान किया है कि वे दोनों देशों के बीच स्थिति सामान्य होने तक भारतीय फिल्मों का आयात नहीं करेंगे।
पाकिस्तानी सिनेमा हाल मालिकों ने कहा है कि उन्होंने भारतीय फिल्मों को न दिखाने का फैसला मौजूदा हालात को देखते हुए किया है। उनका यह फैसला अस्थायी है, क्योंकि यह मामला फिल्म उद्योग से जुड़े काफी लोगों की रोजी-रोटी से जुड़ा हुआ है। फिल्म निर्माता और प्रदर्शक सुहैल खान ने कहा कि भारतीय फिल्में दिखाने पर पाक सरकार की ओर से रोक नहीं लगाई गई है। यह अस्थायी रोक है, जो एक सप्ताह अथवा कुछ ज्यादा दिनों पर चलेगा।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सिनेमा घरों में भारतीय फिल्में अच्छा कारोबार करती हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भी अच्छी फिल्में बनती हैं, लेकिन यहां सिनेमा के पुनरुत्थान में भारतीय फिल्में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के लिए भारतीय फिल्मों से नाता तोड़ लेना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन
फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' का आयात नहीं करने के बारे में पूछे जाने पर खान ने कहा कि यह पारंपरिक व्यावसायिक फिल्म नहीं है। यह मूलरूप से भारतीय दर्शकों के पसंद की फिल्म है। मनदवीवाला एंटरटेनमेंट के नदीम मनदवीवाला ने इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) के उस प्रस्ताव पर नाखुशी जाहिर की जिसमें दोनों देशों के बीच स्थिति सामान्य होने तक पाकिस्तानी कलाकारों को काम न देने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि अगर भारत की ओर से इस तरह का कदम उठाया जाएगा तो पाकिस्तान की ओर से भी जवाब कुछ वैसा ही मिलेगा।