पाक सैन्य प्रमुख का दावा, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सेना तैयार
पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने सोमवार को अपने शीर्ष कमांडरों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा करने के बाद कहा कि उनकी सेना देश की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क है।
रावलपिंडी में जनरल शरीफ की अध्यक्षता में हुई कॉर्प्स कमांडर्स कंफ्रेंस में आंतरिक और बाहरी सुरक्षा की स्थिति पर बात की गई। इसके अलावा सेना की कार्रवाई करने संबंधी तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
सेना ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि कश्मीर के उड़ी में भारतीय सैन्य मुख्यालय पर हमले के बाद से भारत अफवाह फैलाने में जुटा हुआ है।
किसी भी ताकत से निपटने में सक्षम है पाक
ऐसे में हम पूरी तरह सतर्क है और पल-पल की घटनाओं पर नजर रखे हुए हैं। इस स्थिति का पाकिस्तान की सुरक्षा पर पड़ने वाले असर पर चर्चा हुई।
जनरल शरीफ ने सेना की तैयारियों पर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि पाकिस्तान की सेना किसी भी प्रत्यक्ष या परोक्ष खतरे से निपटने से लिए पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेना भविष्य में देश की एकता और अखंडता को चुनौती देने वाली किसी भी ताकत से निपटने में सक्षम है।