फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak army chief Raheel Sharif confirms death sentence of 10 terrorists

पाक आर्मी चीफ ने की 10 आतंकियों को मौत की सजा की पुष्टि

Wed, 23 Nov 2016 08:04 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Wed, 23 Nov 2016 08:04 AM IST
विज्ञापन
Pak army chief Raheel Sharif confirms death sentence of 10 terrorists
फाइल फोटोः जनरल राहील शरीफ - फोटो : reuters
अपने सेवानिवृत्ति से पूर्व मंगलवार को पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल राहील शरीफ ने चार कमांडो की हत्या और आतंकवाद से जुड़े अन्य जघन्य अपराधों के मामले में सैन्य अदालत द्वारा 10 कुख्यात आतंकियों को मौत की सजा सुनाए जाने की पुष्टि की। 
विज्ञापन


वर्ष 2014 में पेशावर में स्कूल पर हमले के मामले की तेजी से सुनवाई के लिए विशेष सैन्य अदालत गठित की गई थी, जिसने 10 आतंकियों को फांसी की सजा सुनाई। आर्मी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मंगलवार को आर्मी चीफ ने 10 आतंकियों को मौत की सजा सुनाए जाने की पुष्टि की। 
विज्ञापन


इन आतंकियों ने 2009 में स्वात ऑपरेशन के दौरान चार कमांडो की भी हत्या कर दी थी। इसके साथ ही इन आतंकियों ने सशस्त्र बल और पाकिस्तान की कानून को लागू करने वाली एजेंसियों पर हमले की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। इन हमलों में कई जवानों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने शैक्षणिक संस्थानों और संचार ढांचा को भी क्षति पहुंचाई थी। इसके कब्जे से विस्फोटक और हथियार भी जब्त किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed