{"_id":"579292bd4f1c1b247cc4ba4a","slug":"pak-army-and-govt-claiming-land-where-osama-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओसामा के घर को लेकर पाक सरकार और सेना में ठनी ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
ओसामा के घर को लेकर पाक सरकार और सेना में ठनी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 23 Jul 2016 03:10 AM IST
विज्ञापन
ओसामा
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के एबटाबाद की जिस घर में कभी आतंकी ओसामा बिन लादेन रहा और मारा गया, उस घर को लेकर पाकिस्तानी सेना और सरकार के बीच ठन गई है। दरअसल स्थानीय प्रशासन यहां पर बच्चों के लिए प्लेग्राउंड बनाना चाहता है, लेकिन सेना यहां पर कब्रिस्तान बनाने पर अड़ी है।
विज्ञापन
बीबीसी की रिपोर्ट की मानें, तो एबटाबाद की इस जमीन को लेकर सेना और स्थानीय प्रशासन के बीच इतनी ठन गई है कि सेना ने जमीन के आगे-पीछे दीवार खड़ी कर दी है। 2011 में ओसामा बिन लादेन के अमेरिकी ऑपरेशन में मारे जाने के बाद एबटाबाद की जिस घर में वह रहा था, वह घर अब खैबर पख्तूनख्वा सरकार के अधीन है।
विज्ञापन
सरकार ने यहां बने घर और दीवार को तोड़ दिया। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार के पास आने के बाद यह जमीन अनुपयोगी पड़ी हुई है। अब सेना और स्थानीय प्रशासन के बीच इस पर आधिपत्य को लेकर और इस जमीन पर क्या बनना चाहिए, इसको लेकर विवाद चल रहा है। दोनों ही पक्ष इस पर अपना नियंत्रण बताते हैं और दोनों ही पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन