{"_id":"5bd6d789bdec2269bc7fe962","slug":"painful-incident-in-pakistan-bus-falls-into-indus-river-18-passengers-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: पाकिस्तान में बस सिंधु नदी में गिरी, 18 यात्रियों की मौत","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
दर्दनाक हादसा: पाकिस्तान में बस सिंधु नदी में गिरी, 18 यात्रियों की मौत
भाषा, इस्लामाबाद
Updated Mon, 29 Oct 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
bus accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के उत्तरी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक मिनीबस के सिंधु नदी में गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा और तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
जिओ न्यूज ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि बीती रात जब दुर्घटना हुई उस वक्त बस 18 यात्रियों को ले कर पूर्वी पंजाब प्रांत के रावलपिंडी शहर जा रही थी। रिपोर्ट में कहा गया कि बस गिलगित-बाल्टिस्तान जिले के घीजर से पिंडी की ओर जा रही थी तभी बीच रास्ते में चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और बस नदी में गिर गई।
कोहिस्तान के जिला आयुक्त हमीदुर रहमान ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शव बरामद कर लिए गए हैं। बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है तथा शवों को पास के अस्पताल भिजवाया गया है। इस दुर्घटना में एक महिला बाल-बाल बच गई लेकिन उसकी हालत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।