फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   osama funded sharif to fund zihad in kashmir, alleges imran khan party

कश्मीर में जिहाद जारी रखने के लिए लादेन ने नवाज को दिया था फंड, इमरान खान ने लगाया आरोप

Tue, 09 May 2017 07:29 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल Updated Tue, 09 May 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
osama funded sharif to fund zihad in kashmir, alleges imran khan party

जम्मू-कश्मीर में जिहाद को बढ़ावा देने के लिए नवाज शरीफ को अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन ने फंड दिया था। इमरान खान की पार्टी तहरीके-इंसाफ के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने शरीफ पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो इस मसले को लेकर के सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे, जिससे शरीफ द्वारा किए गए कथित भ्रष्टाचार की पोल को आसानी से खोला जा सके। 

विज्ञापन


फवाद ने कहा कि शरीफ ने एक ऐसे विदेशी व्यक्ति की मदद ली जिससे देश की स्थिरता को खतरा पैदा हो सकता था। एक्सप्रेस ट्रिब्यून में छपी खबर के अनुसार, पार्टी ने शरीफ पर आरोप आईएसआई के पूर्व खुफिया अधिकारी खालिद ख्वाजा की पत्नी द्वारा लिखित एक किताब के आधार पर लगाया है। 
विज्ञापन


खालिद की पाकिस्तान तालिबान ने 2010 में हत्या कर दी थी। किताब के अनुसार शरीफ ने ओसामा से 150 करोड़ रुपये की मदद की थी, जिससे कश्मीर और अफगानिस्तान में जिहाद को मदद दी जा सके। किताब में ये भी दावा किया गया कि 1989 में उस समय पीएम रहीं बेनजीर भुट्टो के खिलाफ अविश्वास को सपोर्ट करने के लिए 27 करोड़ रुपए का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed