मुस्लिम देशों का पाक को समर्थन, कहा- कश्मीर भारत का अंदरूनी मामला नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे पाकिस्तान खुश हो सकता है। दरअसल 57 सदस्यों वाले ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) के महासचिव इयाद अमीन मदनी ने कहा है कि कश्मीर भारत का आंतरकि मामला नही है। अमीन मदनी ने कहा भारतीय कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन उसका आंतरिक मामला नहीं है।
आपको बता दें कि ओआईसी दुनिया में मुस्लिम देशों का सबसे बड़ा संगठन है। आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद एक बार फिर पाकिस्तान ने कश्मीर राग अलापना शुरू कर दिया है। यूएन में सफलता न मिलने के बाद भी पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उठा रहा है। पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को अरब लीग के पास लेकर गया था।
दरअसल पड़ोसी मुल्क इस कोशिश में है कि उसे कश्मीर को लेकर मुस्लिम देशों का समर्थन हासिल हो सके। मदनी ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि कश्मीर में स्थिति लगातार खराब हो रही है और इस पर इंटनैशनल कम्युनिटी को ध्यान देना चाहिए। कश्मीर की समस्या का समाधान राजनीतिक स्तर पर होना चाहिए।
कश्मीर की स्थिति जनंमत संग्रह की ओर बढ़ रही : मदनी
पाकिस्तान के सपोर्ट में बोलते हुए मदनी ने कहा कि इंटरनैशनल कम्युनिटी को भारत प्रशासित कश्मीर में क्रूरता के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। ओआईसी के महासचिव मदनी का कहना है कि, 'कश्मीर की स्थिति जनंमत संग्रह की ओर बढ़ रही है। किसी को भी जनमत संग्रह से नहीं डरना चाहिए और यूनाइटेड नेशन के प्रस्तावों के मुताबिक कश्मीर के लोगों की आकांक्षा पूरी होनी चाहिए।
कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन भारत का आंतरिक मुद्दा नहीं है।' यही नहीं मदनी ने आगे कहा कि, ओआईसी कश्मीर के मुद्दे को सुलझाने को लेकर उत्सुक है और वह पाकिस्तान का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि ओआईसी कश्मीर पर एक स्पेशल अडवाइजर और एक संपर्क ग्रुप तैयार कर रहा है। यह ग्रुप अमेरिका में यूएन जनरल असेंबली सेशन में कश्मीर का मुद्दा उठाएगा।
आईओसी का अगला सेशन पाकिस्तान में आयोजित करने की इच्छा जताते हुए मदनी ने पाकिस्तान की तारीफ में कसीदे पढ़े। दक्षिणी कश्मीर में हिजबुल आंतकी बुरहान वानी के सुरक्षा बलों के हाथों मारे जाने के बाद से प्रदेश में हिसंक झड़पें जारी हैं। इन झड़पों में दर्जनों लोग मारे गए हैं।