फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Order for action against those who blaspheme of god on social media in pakistan

फेसबुक पर इस्लाम विरोधी बात की तो मिलेगा मृत्युदंड

Tue, 14 Mar 2017 09:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Tue, 14 Mar 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
Order for action against those who blaspheme of god on social media in pakistan

सोशल मीडिया पर ईश-निंदाकारक सामग्रियां प्रसारित करने वालों के खिलाफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मंगलवार को कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उन पर शिकंजा कसने के आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन


इस्लामाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद शरीफ ने अधिकारियों को ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने को कहा है जो सोशल मीडिया पर ईश-निंदाकारक सामग्रियां प्रसारित करते हैं। प्रधानमंत्री ने इन सामग्रियों को सोशल मीडिया से तत्काल हटाने के भी निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


शरीफ ने पाकिस्तान के आंतरिक सुरक्षा मंत्री चौधरी निसार अली खान को आदेश दिया कि इन घृणित आपराधिक कृत्यों के पीछे जो कोई भी हों उन्हें बिना देरी किए ही मृत्युदंड दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी सामग्री भावनाएं भड़काने की साजिश का प्रयास

Order for action against those who blaspheme of god on social media in pakistan

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए ईश-निंदा वाली सामग्रियों का प्रसारण मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं भड़काने की साजिश का प्रयास है। शरीफ ने आदेश दिया कि इस घृणित कार्य के जिम्मेदार लोगों की पहचान करके इन्हें अदालत द्वारा जारी न्यायिक दिशानिर्देशों के अनुसार दंड दिया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते इस्लामाबाद हाईकोर्ट के जज शौकत सिद्दीकी ने देश के आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय को निर्देश दिया था कि उन फेसबुक पेजों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए जो इस्लाम विरोधी सामग्रियां प्रसारित करते हैं।

अदालती आदेश आने के बाद एक्शन में आए शरीफ ने यह भी कहा है कि ऐसे लोगों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जानी चाहिए जो ईशनिंदा कानून का अपने व्यक्तिगत हित के लिए दुरुपयोग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed