{"_id":"16dc706ec8a62c95f1eb46e6ba77c923","slug":"one-more-fir-filed-against-nawaz-sharif-in-pak-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज शरीफ पर एक और एफआईआर","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
नवाज शरीफ पर एक और एफआईआर
Updated Sun, 28 Sep 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके छोटे भाई तथा पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ समेत 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इस्लामाबाद के जिला और सत्र न्यायालय ने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की याचिका पर प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग के मामले में एफआईआर दर्ज करने का ये आदेश दिया है।
विज्ञापन
तहरीक-ए-इंसाफ ने आरोप लगाए हैं कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की आदेश पर 31 अगस्त को की गई पुलिस कार्रवाई में उसके चार कार्यकर्ता मारे गए थे। ये इस मामले में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर दूसरी एफआईआर होगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के गृहमंत्री चौधरी निसार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, रेलमंत्री ख्वाजा साद रफीक, इस्लामाबाद के पुलिस महानीरीक्षक खालिद खत्ताक, इस्लामाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पंजाब के आईजी का नाम भी एफआईआर में शामिल है।
इससे पहले तहरीक-ए-इंसाफ की याचिका पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ और गृहमंत्री चौधरी निसार के खिलाफ दो कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में एक और केस दर्ज हो चुका है।