{"_id":"59aea7854f1c1b07088b46ae","slug":"on-terrorist-groups-pakistan-rejects-brics-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"BRICS: घोषणापत्र में लश्कर, हक्कानी और जैश-ए-मोहम्मद का नाम लेने पर तिलमिलाया पाकिस्तान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
BRICS: घोषणापत्र में लश्कर, हक्कानी और जैश-ए-मोहम्मद का नाम लेने पर तिलमिलाया पाकिस्तान
अमर उजाला, टीम डिजिटल
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Khurram Dastagir Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने आतंकवाद पर BRICS के उस बयान को नकार दिया जिसमें कहा गया था कि पाक में आतंकवादी संगठन क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय हैैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि पाक में किसी भी तरह का आतंकी संगठन स्वतंत्र रूप से संचालित नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: BRICS घोषणापत्र में जैश-ए-मोहम्मद का नाम, मसूद पर बैन के सवाल पर चीन ने साधी चुप्पी
विज्ञापन
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री खुर्रम दस्तागीर खान ने जियो टीवी को बताया कि जिन संगठनों के तार पाक से जुड़े हैं हम उनको खत्म कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस संगठन की बात कर रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान ने यह भी कहा, हम इस बात को पूरी तरह से अस्वीकार करते हैैं कि किसी भी तरह के आतंकवादी संगठन का हमारे यहां सुरक्षित आश्रय है।
विज्ञापन
BRICS में जिन आतंकवादी संगठनों पर बात हुई उनमें जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा का नाम शामिल है। आपको बता दें कि जैश ए मोहम्मद पर 2001 में भारतीय संसद पर हमले का आरोप है। जबकि लश्कर ए तैयबा पर मुंबई में 2008 में हुए हमले का आरोप है। इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी।
पढ़ें: ब्रिक्स सम्मेलन में भारत की बड़ी जीत, जानिए अब तक की 10 बड़ी बातें
इसके अलावा BRICS में हक्कानी नेटवर्क जिसके तार अफगान तालिबान से जुड़े हैं, पर भी चर्चा हुई। चीन ने भी आतंकवाद को खत्म करने की पहल में हामी भरते हुए साथ आने के संकेत दिए। आपको बता दें कि पाकिस्तान हमेशा इस बात को नकारता रहा है कि वह आतंकियों के लिए एक सुरक्षित जगह है।