फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Now Obama invited Sharif come to the US

ओबामा ने शरीफ को दिया अमेरिका आने का न्योता

Thu, 23 Jul 2015 11:12 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Now Obama invited Sharif come to the US

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा का न्योता दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘ओबामा ने अक्टूबर के आखिर में शरीफ को अमेरिका आने का न्योता दिया है। यह एक अहम यात्रा होगी।

विज्ञापन


यह न्योता दर्शाता है कि अमेरिका आतंकियों को मात देने के साथ अर्थव्यवस्था को मजबूती देकर इस क्षेत्र में अमन चैन कायम करने की शरीफ सरकार की नीतियों का समर्थन करता है।’
विज्ञापन


ओबामा की ओर से शरीफ को अमेरिका यात्रा का औपचारिक न्योता आने वाले हफ्तों में भेज दिया जाएगा। नवाज शरीफ के सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सालाना सत्र में भी  शिरकत करने की उम्मीद है। इसके साथ ही शरीफ शांति कायम करने के लिए होने वाले एक सम्मेलन के सह-अध्यक्ष भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीफ की अमेरिका यात्रा के मायने

Now Obama invited Sharif come to the US

शरीफ का अक्टूबर में प्रस्तावित अमेरिका दौरा द्विपक्षीय व्यवस्था का हिस्सा है। उनका यह दौरा संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए की जाने वाली अमेरिका यात्रा से अलग होगा। यह शरीफ की 2013 के बाद अमेरिका की दूसरी यात्रा होगी।’

शरीफ को ओबामा का यह न्योता ऐसे अहम मौके पर मिला है जब पाकिस्तान ने उत्तरी वजीरीस्तान के कबाइली इलाके को अल कायदा के समर्थित आतंकियों से करीब  करीब मुक्त करा लिया है। साथ ही शरीफ ने अफगान सरकार और तालिबान के बीच शांति वार्ता को शुरू कराने में मदद की। अमेरिका की ओर से ये दोनों मांगे खासी अहम थीं।

शरीफ की यह अमेरिका यात्रा उनकी क्षेत्रीय शांति नीति को बढ़ावा देगी, जिसका लक्ष्य अपने सभी पड़ोसियों के साथ अमन के रिश्ते बनाना है। भारत के प्रति शरीफ की नीति पर हमेशा निगाहें रहीं हैं क्योंकि पाकिस्तान की सुरक्षा और विदेश मामलों में उसकी फौज की ही चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed