पाक के पूर्व पीएम गिलानी के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की एक भ्रष्टाचार निरोधी अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी तथा पूर्व उद्योग मंत्री मखदूम अमिन फहीम के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए।
दोनों पर फर्जी कंपनियों के लिए सब्सिडी की घोषणा कर धन कमाने का आरोप है। पाक की फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) ने अदालत में दोनों नेताओं तथा ट्रेड डेवलपमेंट अथॉरिटी पाकिस्तान (टीडीएपी) के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ दर्ज 12 मामलों में औपचारिक आरोप पत्र दायर किए।
इसके अनुसार इन लोगों ने कई फर्जी कंपनियों को झूठे दावों और पिछली तिथि के चेक द्वारा करोड़ों रुपये की उद्योग सब्सिडी दे दी।
नहीं हुए उपस्थित
इस मामले में अदालत ने गिलानी और फहीम को नोटिस भी जारी किए थे लेकिन
दोनों उपस्थित नहीं हुए।
इस पर कोर्ट को गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी
करना पड़ा। अदालत ने पुलिस को आदेश दिया है कि दोनों को गिरफ्तार कर 10
सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई में पेश किया जाए। ये दोनों नेता
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से ताल्लुक रखते हैं।
पुलिस भ्रष्टाचार में
कथित संलिप्तता के आरोप में जरदारी के विश्वासपात्र और पूर्व पेट्रोलियम
मंत्री असीम हुसैन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।