फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   no nuclear deal with US pakistan said

पाक ने कहा, परमाणु डील पर अमेरिका से नहीं हुई बात

Tue, 20 Oct 2015 09:19 AM IST
Updated Tue, 20 Oct 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
no nuclear deal with US pakistan said

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अमेरिका यात्रा के बीच पाकिस्तान ने इस बात से इनकार किया है कि ओबामा प्रशासन उसके परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को सीमित करने के समझौते पर बात कर रहा है। पाक के विदेश विभाग ने सफाई दी है कि दोनों देशों के बीच किसी डील पर बात नहीं हुई है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति बराक ओबामा के निमंत्रण पर शरीफ सोमवार को अमेरिका के लिए रवाना हो गए। उनकी यात्रा शुरू होने से पहले ही वाशिंगटन पोस्ट अखबार में आई इस खबर ने सभी का ध्यान खींच लिया कि अमेरिका, पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए किसी समझौते पर बात हो रही है।
विज्ञापन


खबर फैली तो विदेश विभाग के प्रवक्ता काजी खलीलुल्लाह ने सामने आकर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान के सामने कोई मांग नहीं रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान ने किसी समझौते संबंधी खबर को नकारा

no nuclear deal with US pakistan said

इतिहास गवाह है कि पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ किसी राष्ट्र की कोई मांग स्वीकार नहीं करते। वह पाकिस्तान के राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा करने वाली नीतियों पर विश्वास करते हैं।

उन्होंने बताया कि शरीफ अपनी यात्रा के दौरान ओबामा, उप राष्ट्रपति जो बिडेन और शीर्ष अमेरिकी मंत्रियों सेके साथ द्विपक्षीय हितों पर बात करेंगे।

दोनों पक्ष पाक-अमेरिका संबंधों की समीक्षा करने के साथ ऐसे नए क्षेत्र भी तलाशेंगे, जहां भविष्य में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार हो सके और साझेदारी बेहतर हो। शरीफ यूएस-पाकिस्तान बिजनेस काउंसिल की ओर से वाशिंगटन में आयोजित एक बिजनेस कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed