{"_id":"5800f3034f1c1bd875290921","slug":"no-backdoor-diplomacy-with-india-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत से पर्दे के पीछे बातचीत नहीं : पाकिस्तान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
भारत से पर्दे के पीछे बातचीत नहीं : पाकिस्तान
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Fri, 14 Oct 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
सरताज अजीज और सुषमा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि भारत के साथ पर्दे के पीछे किसी तरह की बातचीत नहीं हो रही है और दोनों देशों के बीच समग्र वार्ता प्रक्रिया पूरी तरह से स्थगित है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने शुक्रवार को एक्सप्रेस न्यूज चैनल से कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच पर्दे के पीछे कोई बातचीत नहीं हो रही है, क्योंकि इस तरह के संपर्क दोनों पक्षों की इच्छा से स्थापित होते हैं।
विज्ञापन
अजीज ने कहा कि भारत बिना किसी प्रमाण के हमेशा पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाता रहा है। उन्होंने कहा कि बगैर कोई ठोस सुबूत दिए हर आतंकी घटना के लिए पाक पर आरोप लगाना भारत की आदत बन चुकी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान की सरकारी न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक अजीज ने कूटनीतिक स्तर पर पाकिस्तान के अलग-थलग पड़ने की बात को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने दावा किया है कि उनका देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन