फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Need more evidence from India, says Pakistan minister Sartaz Aziz

मोदी को न्योता देकर बोला पाक, कश्मीर के बिना नहीं कोई बात

Mon, 13 Jul 2015 06:57 PM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
Need more evidence from India, says Pakistan minister Sartaz Aziz

मुंबई पर हुए 26/11 आतंकी हमले के ऑपरेशन कमांडर रहे जकीउर रहमान लखवी के मुद्दे पर पाक एक बार फिर पलट गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समकक्ष नवाज शरीफ के बीच रूस में हुए बातचीत के दौरान शरीफ ने लखवी मामले में ठोस मदद करने की बात कही थी।

विज्ञापन


पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए साफतौर पर भारत की मदद से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा हम तबतक भारत की मदद नहीं कर सकते जबतक लखवी के मामले में शरीफ सरकार को और सबूत मुहैया न करा दिए जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने एक बार फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दोनों देशों के एजेंडे में बिना कश्मीर मुद्दे के भारत से बातचीत करने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। अजीज पिछले दिनों रूस में संपन्न हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ के बीच हुए बातचीत को लेकर पत्रकारों से रू-ब-रू हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी मदद का किया था वादा

Need more evidence from India, says Pakistan minister Sartaz Aziz

आपको बता दें कि शुक्रवार को करीब एक साल बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच आधिकारिक तौर पर बातचीत हुई थी।

इस बातचीत के दौरान दोनों देशों ने आतंकवाद के मुद्दे पर एक दूसरे की पूरी मदद करने की बात कही थी। नवाज शरीफ ने भारत से वादा किया कि वह लखवी के मामले में भारत की पूरी मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed