फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   near Nawaz Sharif residence Suicide bomber blows himself

पाकिस्तान: पूर्व पीएम नवाज शरीफ के घर के बाहर धमाका, 9 लोगों की मौत

Thu, 15 Mar 2018 12:18 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
near Nawaz Sharif residence Suicide bomber blows himself
Nawaz Sharif

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर से कुछ दूरी पर बम धमाका हुआ है। पुलिस के मुताबिक इस धमाके में 5 पुलिसकर्मियों समेत 9 लोगों की मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक धमाके की वजह एक किशोर आत्मघाती हमलावर बताया जा रहा है जिसने पूर्व पीएम के घर के नजदीक खुद को उड़ा लिया। 

विज्ञापन


रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक धमाका नवाज शरीफ के पारिवारिक आवास के नजदीक हुआ। इस हमले में करीब 25 लोग घायल हो गए। मरने वाले पांच पुलिसकर्मियों में दो इंस्पेक्टर और तीन कॉन्सटेबल बताए जा रहे हैं जबकि 14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिनमें से 4 पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है। वहीं 1122 लोगों को बचाया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित लोगों को शरीफ मेडिकल कॉम्पलेक्स और नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। पंजाब प्रांत के इंस्पेक्टर जनरल आरिफ नवाज ने बम धमाके की पुष्टि करते हुए कहा कि एक किशोर आत्मघाती हमलावर ने चेकपोस्ट के नजदीक बम धमाका किया। हालांकि किशोर की उम्र का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अधिकारी के मुताबिक हमलावर का निशाना सुरक्षा जांच में लगे अधिकारी थे। धमाका बहुत भीषण था जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक तहरीक ए तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed