फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Nawaz Sharif's younger brother Shahbaz will be PML-N interim president: Source

नवाज शरीफ के छोटे भाई शाहबाज होंगे PML-N के अंतरिम अध्यक्ष: सूत्र

Mon, 26 Feb 2018 12:51 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif's younger brother Shahbaz will be PML-N interim president: Source

पाकिस्तानी पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री और अपने बड़े भाई नवाज शरीफ को जाति उमरा में अपने निवास पर बुलाया था, जहां जिओ न्यूज के मुताबिक नवाज ने शाहबाज को सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अंतरिम अध्यक्ष बनाने की बात कही।

विज्ञापन


बैठक में नवाज ने औपचारिक रूप से पंजाब के मुख्यमंत्री को इस फैसले से अवगत कराया, सूत्रों के मुताबिक शाहबाज को पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष बनाने की मंजूरी, 27 फरवरी को पीएमएल-एन केंद्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में ली जाएगी।
विज्ञापन


सूत्रों ने आगे कहा कि पीएमएल-एन पार्टी के अध्यक्ष के रूप में शाहबाज को औपचारिक रूप से पार्टी के भीतर एक मत से चुना जाएगा। इससे पहले एक बयान में शाहबाज ने कहा कि नवाज पर निराधार आरोप लगाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। शाहबाज शरीफ ने टिप्पणी की 'नियाजी झूठे कप्तान हैं,'। और तो और शाहबाज ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने प्रांत में सबसे खराब प्रदर्शन दिखाया है। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी समझदार व्यक्ति अगले चुनावों में नकारात्मक राजनीति करने वालों को वोट नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पंजाब हाउस में आयोजित उच्चस्तरीय पीएमएल-एन की बैठक में वरिष्ठ पार्टी के नेताओं ने शाहबाज को राष्ट्रपति बनाने की सिफारिश की, क्योंकि वह एक गैर-विवादास्पद और प्रभावशाली व्यक्ति हैं। पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव अधिनियम 2017 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपने फैसले की घोषणा की थी, जिसमें कहा गया है कि अनुच्छेद 62 और 63 के तहत अयोग्य व्यक्ति राजनीतिक दल के प्रमुख के रूप में नहीं रह सकता है।


प्रधान न्यायाधीश साकिब निसार की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ का फैसला कि नवाज राजनीतिक दल का हिस्सा नहीं होंगे, इससे सत्तारूढ़ पीएमएल-एन को तगड़ा झटका लगा। इस बीच पीएमएल-एन के अध्यक्ष के रूप में नवाज शरीफ द्वारा उठाए गए सभी फैसले को निरर्थक और अमान्य की घोषित किया गया। ऐसे में नवाज शरीफ को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अयोग्य घोषित किए जाने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज को पीएमएल-एन का अध्यक्ष चुना जाना अब लगभग तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed