{"_id":"578c7fec4f1c1b676bc4be31","slug":"nawaz-sharif-unwilling-to-share-cpec-control-to-pak-army-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालच में पड़कर दो पाटों के बीच में फंस गए नवाज शरीफ?","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
लालच में पड़कर दो पाटों के बीच में फंस गए नवाज शरीफ?
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने पाकिस्तान को गोद ले रखा है और सिसायी फैसले सेना तय करती है, चीन पाकिस्तान की हर तरह की मदद के लिए इसलिए तैयार रहता क्योंकि ड्रैगन को पाक जमी पर अपने हित साधने हैं। पाकिस्तान के बारे में ये बातें खूब कही जाती हैं। लेकिन पाक मीडिया की मानें तो चीन की वजह से पाक पीएम नवाज शरीफ और आर्मी चीफ राहील शरीफ के बीच अनबन पैदा हो सकती है, जिससे देश में नया संकट पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
डॉन की खबर के मुताबिक पाक पीएम चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर की जानकारियां आर्मी चीफ राहील शरीफ से साझा नहीं करना चाहते हैं। इसकी वजह है कि चीन नहीं चाहता कि उसके भावी प्रोजेक्ट में पाक हुकूमत के किसी भी सियासतदान की दखलंदाजी हो। चीन को लगता है कि इससे उसके कॉरिडोर बनाने के काम में देरी होती है। प्रोजेक्ट में हो रही देरी की वजह से चीन चाहता है पाकिस्तान की कोई एक ही मिनिस्ट्री प्रोजेक्ट को डील करे।
विज्ञापन
कॉरीडोर बनने की देरी पर चीन की नाखुशी से पाक पीएम नवाज शरीफ की धड़कनें बढ़ गई हैं, और उनकी स्थिति अब दो पांटो के बीच में पिसने जैसे हो गई है। क्योंकि तरफ ड्रैगन है तो दूसरी तरफ आंख राहील शरीफ।
विज्ञापन